मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
20-Jun-2023 11:40 AM
By First Bihar
PATNA: आजकल समाज में रिश्तों का बिखराव इस तरह हो गया है कि मौत पर रोनेवाला भी कोई नहीं रहा. परिवार में हर कोई अकेला हो गया है, बच्चों के होते हुए माता पिता बेसहारा हो गए. तभी तो राजधानी पटना में तीन लोगों की मौत तड़प-तड़पकर हो गई और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. मौत का पता उनकी लाश से दुर्गंध आने पर पता नहीं चलता. सोचने वाली बात है कि आसपास के लोगों तक को इसका पता नहीं चला.
जब लाश से दुर्गंध आने आने लगी तब जाकर पुलिस को खबर की गई. जिसके बाद पता चला कि वो नहीं रहे. दो मामले पटना के कंकड़बाग के हैं तो एक पटना सिटी का. पहला मामला पटना के कंकड़बाग पीसी कॉलोनी का है जहां बुजुर्गों की मौत हुई. परिवार के बावजूद अकेले रह रह रहे थे, बताया जा रहा है कि मृतक बीमार थे और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था.
वही दूसरा मामला राजधानी के कंकड़बाग की पीसी कॉलोनी सेक्टर E का है जहां 48 साल के संजय सिंह रहते थे. वहां के थानेदार के अनुसार संजय मानसिक तौर पर बीमार थे. उनकी पत्नी भी उनसे अलग रहती थी. संजय का खुद का मकान था और वो थर्ड फ्लोर पर रहते थे. और दूसरे फ्लोर को उन्होंने किराए पर दे रखा था. जब शव से बदबू आई तो किराएदारों ने ही पुलिस को फोन कर जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनके दरवाजे को तोड़ शव को बाहर निकाला.
तीसरा मामला पटना सिटी के चौक थाना इलाके का है जहां के निवासी सुभाष प्रसाद, 58 साल का का शव उनके कमरे में मिला. शव को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेजा गया. थानेदार के मुताबिक सुभाष की मौत करीब तीन दिन पहले ही हो गई थी. सोमवार को जब सुभाष के कमरे से दुर्गंध आई तो मौत का पता चला. अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की वजह का सही पता चल सके.