ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / पटना में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 392 लोग मिले संक्रमित, 4...

पटना में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 392 लोग मिले संक्रमित, 4 की मौत

21-Oct-2020 07:38 AM

PATNA : पटना में एक बार फिर से तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है. मंगलवार को पटना में 392 कोरोना संक्रमित मिले.इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33257 हो गई है. 

राहत की बात यह है कि 30278 संक्रमित ठीक हो गए हैं और अभी भी 2732 एक्टिव केस हैं.  पीएमसीएच में 634 सैंपल की जांच में 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. बाकि कि जांच आरएमआई और एम्स में की गई थी. 

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसले लिए सभी दल के नेता जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. हर चुनावी सभा में भीड़ बेलगाम है, न तो मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है. न ही किसी भी चुनावी सभा में कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन को फॉलो करते देखा जा रहा है. लेकिन इन सब के बीच केंद्रीय समिति ने बड़ी चेतावनी दी है. केंद्र सरकार की वैज्ञानिकों  की नेशनल सुपरमॉडल समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में चुनाव से असामान्य रुप से कोरोना बढ़ सकता है.इस समिति में आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी कानपुर सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल  हैं. समिति ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में चुनाव और बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान मरीज असामान्य रुप बढ़ सकते हैं. हालांकि सर्दी खत्म होते ही संक्रमण कम होगा. समिति का अनुमान है कि फरवरी में महामारी नगण्य स्तर पर पहुंच जाएगी. तब तक देश में 1.06 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके होंगे.