ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस के मुखबिर पर कई राउंड गोली चलाने का...

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस के मुखबिर पर कई राउंड गोली चलाने का आरोप

21-Sep-2019 09:44 PM

By Sumit Kumar

PATNA : बिहार में इनदिनों क्राइम कंट्रोल करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की. पुलिस के मुखबिर के ऊपर इस बड़ी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. 

वारदात जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां निसरपुरा लॉक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाई. मिली जानकारी के मुताबिक तीन से चार राउंड फायरिंग की गई है.  घटना को लेकर खजुरी गांव के रहने वाले प्रमोद सिंह ने गांव के ही कृपाशंकर और उसके साथियों के ऊपर शिकायत दर्ज कराई है. उसका आरोप है कि कृष्ण कुमार सिंह का बेटा कृपाशंकर पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता है. पुलिस को दिए आवेदन में  प्रमोद सिंह ने बताया है कि शनिवार को वह दानापुर न्यायालय से न्यायिक कार्य कर वापस घर लौट रहा था तभी निसरपुरा लॉक पर अपराधियों ने उसे घेर लिया. इस दौरान कृपाशंकर अपने साथियों के साथ मिलकर मर्डर करने की धमकी देने लगा. मौके से भागने के क्रम में उन्होंने कई राउंड फायरिंग की. 

वारदात  मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. नौबतपुर ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने ने आवेदन में लिखा है कि इस हमले में उनकी और उनके बेटे प्रियांशु की जान बाल-बाल बची है.