ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

पटना :घर में घुसकर सुपारी किलर की हत्या, हाईकोर्ट में वकील बहन को भी चाकू से गोदा

26-Jun-2020 08:08 AM

PATNA : पटना में बेखौप अपराधियों ने  जमकर तांडव मचाया. पोस्टल पार्क के इंदिरा नगर रोड नंबर एक में अपराधियों ने घर में घुसकर संजय लाला को गोलियों से भून दिया. वहीं विरोध करने पर उसकी बहन पर चाकू से हमला बोल दिया. इस दौरान अपराधियों ने हाईकोर्ट की वकील रंजू सिन्हा पर चाकू से 25 वार किए. 

गंभीर रुप से घायल हाईकोर्ट की वकील रंजू सिन्हा को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं मृतक संजय लाल सुपारी किलर था.2013 में हाजीपुर में पूर्व मंत्री मोतीलाल कानन के बेटे अतुल कानन की हत्या हो गई थी, इसमें संजय लाला को हाजीपुर कोर्ट ने  उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इल मामले में वह पांच साल जेल में रहा और बाद में हाईकोर्ट में अपील की और अपील लंबित रहने के कारण जमानत पर बाहर आया. इसके साथ ही उस पर कई मामले दर्ज हैं. 

इस हमले में गंभीर रुप से घायल हाईकोर्ट की वकील के बयान पर कंकड़बाग थाने में उनके भैंसुर संजीव सिन्हा समेत पांच नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ  केस दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि 2008 में उनके पति की मौत हो गई थी. जिसके बाद से ही उसके भैंसुर संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाह रहे थे. इसी को लेकर उनलोगों ने भाई के पुराने दुश्मनों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. घटनास्थल से पिस्टल, चाकू और चार खोखा बरामद किया है. वहीं मृतक की छोटी बहन ने बताया कि घटना के वक्त वह बाथरुम में थी. गोली की आवाज सुनकर बाहर आई तो देखा कि भाईके कमरे से कुछ लोग निकल रहे हैं और बड़ी बहन को लेकर जा रहे हैं. कह रहे हैं कि ये हमको पहचान गई है, इसे बी खत्म कर दो.