नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
08-Sep-2020 01:56 PM
By Badal
PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है. एसटीएफ की टीम ने भरी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार जब्त किया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला पटना सिटी इलाके के खुसरूपुर थाना का है. जहां इशोपुर स्थित चापाकल फैक्ट्री में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है. स्पेशल टास्क फाॅर्स की टीम की मदद से इस गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक इशोपुर में कई दिनों से चापाकल फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. तभी किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दी कि इस फैक्ट्री में हथियार बनाये जा रहे हैं.
चापाकल की फैक्ट्री में हथियार बनाये जाने की खबर मिलते ही पुलिस ने फौरन उस कारखाने में छापेमारी की. एसटीएफ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग दो दर्जन निर्मित और कई अर्धनिर्मित 7 MM पिस्टल बरामद किये गए हैं. इतना ही नहीं हथियार बनाने वाले उपकरण और मशीन भी पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक पिस्टल बनाने वाले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.