NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
24-Feb-2022 01:45 PM
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रदर्शन कर रहे एसटीईटी अभ्यर्थियोंं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। रिजल्ट में धांधली के खिलाफ एसटीईटी अभ्यर्थियों ने सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की।
एसटीईटी अभ्यर्थियों को शांत कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस पहुंची। छात्र उनकी बात मानने को तैयार थे इस दौरान पुलिस के साथ अभ्यर्थियों की धक्कामुक्की भी हुई। एसटीईटी अभ्यर्थियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ गयी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आक्रोशित एसटीईटी अभ्यर्थियों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर पर गंभीर आरोप लगाए। उन पर पैसे लेकर धांधली करने का आरोप लगाया।
STET के अभ्यर्थी सचिवालय के समक्षा शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे इसी दौरान पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस की इस लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। STET अभ्यर्थियों ने सरकार पर अन्याय का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों को पिटवाने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे थे इसी बीच पुलिस ने उनपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।