ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पटना में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां, मसौढ़ी नगर परिषद की मुख्य...

पटना में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां, मसौढ़ी नगर परिषद की मुख्य पार्षद का कारनामा देखिए

07-Apr-2020 03:42 PM

PATNA : कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब लॉक डाउन का ऐलान किया था, तब सोशल डिस्टेंसिंग को सबसे बड़ा मूल मंत्र बताया था. सोशल डिस्टेंसिंग शब्द का इस्तेमाल बार-बार हर स्तर पर सरकार कर रही है. लोगों से लोगों के बीच शारीरिक दूरी रहे इसका प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पटना में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. मसौढ़ी नगर परिषद की मुख्य पार्षद संगीता देवी के आवास पर जरूरतमंदों को अनाज बांटा जा रहा है, लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई हैं.


दरअसल मसौढ़ी नगर परिषद की मुख्य पार्षद सुनीता देवी ने अपने घर के बाहर जरूरतमंदों के बीच राशन बांटने का इंतजाम किया है, लेकिन राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ इतनी उम्र पड़ रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो रहा है. लोग लाइन लगाकर राशन ले रहे हैं. लिहाजा कोरोना के संक्रमण का खतरा बना हुआ है.


फर्स्ट बिहार झारखंड के पास इस मामले की जानकारी पहुंची तो हमने मुख्य पार्षद सुनीता देवी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी. अब फर्स्ट बिहार झारखंड खबर के माध्यम से सरकार को इस बात की जानकारी दे रहा है कि मसौढ़ी नगर परिषद की मुख्य पार्षद अपने आवास से हर दिन सैकड़ों लोगों को राशन दे रही हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है.