ब्रेकिंग न्यूज़

आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

BIHAR CRIME : पटना में शख्स की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

14-Nov-2024 03:24 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती देते हुए हत्या की घटना को अंजाम दिया है। ताजा मामला मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में एक अधेड़ की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। यह पूरा मामला मसौढ़ी अनुमंडल के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव का है। 


जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वीरेंद्र बिंद सुबह-सुबह शौच के लिए खेतों में गए थे। जहां पहले से ही घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनको देखते ही उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। 


बताया जाता है कि अपराधियों ने वीरेंद्र बिंद के सिर में और बांह में एक-एक गोली मारी है। जिससे वीरेंद्र बिंद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पूरे मामले में धनरूआ थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टि से पूरा मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। वीरेंद्र बिंद भी अपराधी छवि के आदमी थे। यहां सुबह-सुबह धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस हर मुद्दे पर गंभीरता से जांच कर रही है। 


उधर, पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी उसके ऊपर दो मर्डर केस धनरूआ थाना में चल रहा है। जिसमें से एक मामले में 2018 में वीरेंद्र बिंद जेल में थे। जिसमें 6 माह पहले ही वह बेल पर बाहर आए थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वीरेंद्र बिंद के परिजनों की माने तो गांव के ही कुछ लोगों ने पूरे घटना को अंजाम दिया है।