Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?
08-Sep-2024 08:57 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। इस कानून के लागू होने के बाद बिहार में ना तो कोई शराब पी सकता है और ना ही इसकी बिक्री या तस्करी कर सकता है। लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी करतूतों से बाज आ रहे हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है जब बिहार के किसी जिले में शराब की खेप नहीं पकड़ी जाती होगी। इस बार पटना के नौबतपुर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर शराब से भरी ब्लू रंग की कार अचानक बीच सड़क पर पलट गयी।
जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। हादसे के शिकार गाड़ी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। जब गाड़ी में रखी शराब की बोतले फूट गई और उसमें से शराब बहने लगा तब उसकी दुर्गंध से लोगों को पता चला कि गाड़ी में शराब है। फिर क्या था लोग बीच सड़क पर पलटी कार में से शराब की बोतलें लूटने लगे। कुछ देर के लिए शराब लूटने के लिए होड़ सी मच गयी।
यह सब कुछ नौबत थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुआ। इस बात की जानकारी जब थाने को हुई तब मौके पर पहुंची तब इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस को देख लोग शराब लेकर भागने लगे। घटना चिरौरा मुख्य मार्ग की बतायी जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जेसीबी को बुलाया फिर सड़क पर पलटी कार को वहां से हटाया गया तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
इस घटना के बाद करीब घंटे भर जाम की स्थिति बनी रही। नौबतपुर थानेदार रजनीश कुमार ने बताया कि तेज गति होने के कारण कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी और दो कार सवार मौके से फरार हो गये। गाड़ी में विदेशी शराब की खेप रखी हुई थी। जिसे जब्त कर लिया गया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर गाड़ी के असली मालिक की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।