Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
10-Jun-2021 07:45 AM
PATNA : नौकरी सरकारी और पोस्टिंग पटना में। बिहार में सरकारी सेवकों के लिए यह सबसे मनपसंद ऑप्शन है कि वो पटना में पोस्टिंग पाकर नौकरी करें। पटना में तैनाती के लिए तरह-तरह की सेटिंग भी की जाती है लेकिन अब सालों से पटना में पोस्टिंग लेकर नौकरी करने वाले कर्मियों का खूंटा उखड़ने वाला है। पटना जिले के अलग-अलग कार्यालयों में तीन साल से अधिक समय से तैनात कर्मियों का तबादला किया जाएगा। जिले में लगभग 400 कर्मचारी ऐसे चिन्हित किए गए हैं जो एक कार्यालय में 3 साल से अधिक समय तक काम कर रहे हैं। जिला स्थापना शाखा में ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। ये प्रखंड, अंचल अनुमंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय में तैनात हैं।
2 साल पहले 200 कर्मचारियों का स्थानांतरण तत्कालीन डीएम कुमार रवि के निर्देश पर किया गया था। 31 मई को डीएम ने 23 अधिकारियों के कार्यों का बंटवारा करते हुए उन्हें विभिन्न विभागों में तैनात किया था। इनमें अन्य जिलों से तबादला होकर आए 8 सीनियर डिप्टी कलेक्टर तथा 8 डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक अधिकारी वर्ग में भी कई ऐसे हैं, जिनका 3 साल कार्यकाल पटना जिले में पूरा हो गया है। ऐसे अधिकारियों की भी राज्य सरकार के स्तर पर इस माह र स्थानांतरण किया जा सकता है। स्थापना शाखा के उप समाहर्ता अशोक कुमार तिवारी के मुताबिक जिन कर्मचारियों का 3 साल से अधिक समय हो गया है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। इसे जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। उसके बाद उनके स्थानांतरण पर मुहर लगाई जाएगी।
आपको यह जानकर हैरत होगी कि पटना जिले के अंचलों में 9 ऐसे नाजिर मिले हैं जो पिछले 8 सालों से संबंधित अंचलों में काम कर रहे हैं। इन नाजिर की भी सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि 2020 में ही संबंधित नाजिर का स्थानांतरण किया जा रहा था लेकिन कोरोना के चलते स्थानांतरण रोक दिया गया था।