हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Aug-2021 07:14 AM
PATNA : राजधानी पटना में सफाई कर्मियों की हड़ताल लगातार जारी है. हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ है. हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त एक्शन लेने के मूड में है. नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने हुए 10 सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त करने के लिए नोटिस थमा दिया है. जबकि नेताओं समेत 200 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. जबकि कर्मी मांग पूरी होने तक हड़ताल खत्म करने को राजी नहीं हैं.
मंगलवार को हड़ताल के कारण कर्मियों ने यार्डों से वाहनों को भी निकलने नहीं दिया. जो गाड़ियां निकली, उन्हें भी रोक दिया गया. कई जगहों पर हाथापाई की भी घटनाएं हुईं. पटना कंकड़बाग अंचल का इलाका इस हड़ताल से सबसे ज्यादा प्रभावित है. बांकीपुर अंचल में भी खासा असर देखा जा रहा है. हड़ताली कर्मियों के काम नहीं करने के कारण नगर आयुक्त के निर्देश पर रात में साफ़-सफाई कराई जा रही है.
कल मौर्यलोक में सफाई कर्मी जुटे. यहां उन्होंने विशाल प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. इतना ही नहीं निगम कर्मियों ने निगम के मुख्य गेट को जाम कर दिया. नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने 5 प्रतिनिधियों को बातचीत करने के लिए बुलाया लेकिन बात नहीं बनी. उन्होंने कहा कि जो अपनी मर्जी से हड़ताल कर रहे हैं, वे करें लेकिन अगर वे दूसरे को काम करने से रोकेंगे या उनके काम में बाधा पहुंचाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उधर पटना के कोतवाली थाना में अपनी मांगों को लेकर धरना देने वाले सफाईकर्मी संघ के नेताओं और 200 अज्ञात सफाई कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. नगर निगम की शीला ईरानी, अपर नगर आयुक्त, सफाई ने चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पीके आजाद महासचिव नंद किशोर दास और अन्य पर केस दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि कोरोना नियमों का पालन न करने, लाकडाउन का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थल पर धरना-प्रदर्शन करने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.