ब्रेकिंग न्यूज़

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Home / news / पटना : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,...

पटना : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, आपसी विवाद के बाद शिकायत लेकर जा रहे थे थाने

09-Oct-2022 12:35 PM

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनानक मौत हो गई। घटना रानी तालाब थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की है। यहां रविवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद डाला, जिससे तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों आपसी विवाद होने के बाद अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद डाला। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान 80 वर्षीय फूलन राम, उनकी 75 वर्षीय पत्नी देवंती देवी और 19 वर्षीय नाती रजनीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात फूलन राम का उनके भाई राघव राम से पपीता तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। रविवार की सुबह फूलन राम अपनी पत्नी और नाती के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी शिकायत लेकर थाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


इस हादसे में फूलन राम की मौते पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी देवंती देवी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रजनीश की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।