Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
10-Sep-2021 07:56 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना में रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. बक्सर-पटना मुख्य मार्ग एनएच-30 पर तेज रफ़्तार में बाइक चला रहे दो युवकों की मौत हो गई है. डिवाइडर से टकराने के कारण दोनों की जान गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है. मामले की जांच चल रही है.
घटना राजधानी के पटना सिटी इलाके की है. यहां फतुहां थाना क्षेत्र के आरओबी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दो युवक तेजरफ्तार बाइक पर सवार थे. इस दौरान बख्तियारपुर फोरलेन के सुपनचक स्थित पूजा ढाबा के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.
एक्सीडेंट के बाद दोनों युवक बेसुध होकर रोड पर गिर पड़े. इस दौरान वहां पेट्रोलिंग पर निकली फतुहां थाना की टीम ने दोनों युवकों को आनन-फानन में फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन तब तक दोनों की सांसें टूट चुकी थी. जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. एक मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है, जो पटना सिटी का ही रहने वाला बताया जा रहा है.
फतुहां थाना में पदस्थापित दारोगा रामबालक शर्मा के मुताबिक दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से फतुहां से पटना की ओर आ रहे थे.