ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से संघर्ष...

राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से संघर्ष करने की अपील

05-Jul-2019 06:29 PM

By 11

PATNA: आरजेडी पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उनसे संघर्ष करने की बात कही. गांव गांव जाकर गरीबों का हाल जानने और उन्हे उनका अधिकार दिलाने की अपील करते हुए राबड़ी देने ने कहा कि केन्द्र और राज्य की वर्तमान सरकार गरीब विरोधी है. और जनता को झांसे में लेकर सत्ता तक पहुंची है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है. CBI,IB से हमलोग डरने वाले नहीं राबड़ी देवी ने केन्द्र सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए जो उनके आगे नहीं झुकते है उन्हें सीबीआई,आईबी का भय दिखाया जाता है. लेकिन लालू प्रसाद ने ऐसे लोगों के सामने कभी झुकना नहीं सीखा. आज वो जेल में जरूर है, लेकिन उनका मन जनता के बीच में हैं. हमलोग संघर्ष करेंगे और ऐसी सरकारों को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. 'बच्चों की मौत का सरकार को गम नहीं' बिहार में सैकड़ों बच्चों की मौत के लिए राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि चमकी बुखार के कारण गरीब तबके के लोगों ने अपने बच्चे खोए है. ना की किसी अमीर के बच्चों की मौत हुई है. ऐसे लोगों की स्थिति में सुधार के लिए केन्द्र और राज्य की सरकार कोई काम नहीं कर रही है.