BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
16-Feb-2022 11:03 AM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए निगरानी ब्यूरो ने आज बड़ी कार्यवाही की है. उसने पूर्णिया के जिला अवर निबंधक यानी रजिस्ट्रार के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. शुरुआती पड़ताल में रजिस्ट्रार के पास अकूत संपत्ति का पता चला है.
रजिस्ट्रार उर्मिलेश कुमार सिंह के पटना स्थित आवास और पूर्णिया के सरकारी दफ्तर और आवास पर एक साथ निगरानी की टीम ने छापेमारी की. पूर्णिया से अब तक निगरानी की टीम ने ₹300000 कैश बरामद किए हैं जबकि पटना स्थित आवास से अब तक के 1500000 रुपए से अधिक बरामद किया जा चुका है. इसके अलावा उनकी कई संपत्तियों के कागजात भी निगरानी के हाथ लगे हैं.
पूर्णिया के रजिस्ट्रार उर्मिलेश कुमार सिंह के राजीव नगर के केसरी नगर इलाके में तीन मंजिला मकान भी है. इसी मकान में फिलहाल विजलेंस की टीम छापेमारी कर रही है. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया जा चुका है और निगरानी विभाग ने इनपुट मिलने के बाद आज एक्शन लिया है. आमतौर पर रजिस्ट्रार की संपत्ति के बारे में छापेमारी खत्म होने के बाद ही जानकारी सामने आ पाएगी.
प्रारंभिक जांच में सवा करोड़ आए से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था. इसी आलोक में 12 सदस्यी निगरानी टीम ने छापेमारी की. जिसमें 4 लाख 27 हज़ार 300 रुपए नकद के अलावा अलावा करीब 5 भर ऑर्नामेंट बरामद हुए हैं. इतना ही नहीं रजिस्टार के घर से छः अलग-अलग बैंकों के पास बुक सहित दो एटीएम कार्ड भी बरामद हुए है. इसके अतिरिक्त करीब 8 से 10 इन्वेस्टमेंट के पेपर भी शामिल है.

प्रारंभिक जांच में सवा करोड़ के आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद निगरानी विभाग ने पूर्णिया रजिस्टार पर कार्रवाई करते हुए पटना स्थित आवास और पूर्णिया स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की है. निगरानी विभाग के डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि पटना के ठिकाने पर भारी मात्रा में पैसे और अर्नामेंट बरामद किए गए. निगरानी विभाग की छापेमारी में चार डीएसपी विजिलेंस के अलावा 3 इंस्पेक्टर और अन्य सदस्य शामिल रहे. दर्जन भर की संख्या में आए निगरानी के सदस्यों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर अगला रुक रजिस्ट्री कार्यालय में किया है.
