Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
02-Oct-2019 09:37 AM
PATNA : आपदा में फंसे पटना वासियों के लिए पूरी तल रहे पप्पू यादव ने बिहार सरकार के खिलाफ कोर्ट में जायेंगे. पूर्व सांसद पहले दिन से लगातार मुसीबत में फंसे लोगों के साथ खड़ा हैं. जाप अध्यक्ष ने पटना के कई इलाकों में जेसीबी, नाव और ट्रैक्टर से जाकर लोगों तक राहत सामग्रियां पहुंचाया. बारिश थमने और हालात पहले से बेहतर होने के बाद अब पप्पू यादव ने सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने का निर्णय किया है. उन्होंने बिहार सरकार के ऊपर बाढ़ राहत के नाम पर बड़ा घोटाला करने का आरोप लगाया है.
जान अधिकार पार्टी के संरक्षक ने कहा कि " आधी रात हो या, मुंह अंधेरे सुबह, जब तक हर पीड़ित तक मदद पहुंचा नहीं दूंगा, तब तक मुझे चैन नहीं। हर कीमत पर, हर परिस्थिति में सेवा, सहायता, मदद।" बता दें कि बीती रात राजेन्द्र नगर इलाके के गोरखनाथ काम्प्लेक्स में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां फंसी थीं. जिन्होनें आधी रात को पप्पू यादव से मदद की गुहार लगाई और वो जेसीबी में राहत सामग्री और भोजन लेकर वहां मदद करने पहुंचे थे.
पप्पू यादव ने ट्वीट कर सत्ताधारियों पर निशाना भी साधा. उन्होंने लिखा कि "पटना में BJP का जनाधार रहा है, RSS का संगठन है, वह सब कहां हैं? सब आएं, मदद तो करें! इनके 4 MLA, 2 MP, नगर निगम, नगर विकास मंत्री हैं। वह सब कहां हैं?" साथ ही उन्होंने भाजपा नेता गिरिराज सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि "गिरिराज बाबू! प्रणाम! पटना में जितने जलजमाव पीड़ित हैं,उनमें कोई रोहंगिया,कोई बांग्लादेशी नहीं हैं,मेरी जानकारी में सब पक्के देशभक्त हैं।आप सब कुछ मज़हब के नजर से देखते हैं तो जान लें,लगभग पीड़ित हिन्दू हैं। आइए न, मिलकर मदद करते हैं। घर-घर सहायता पहुंचाते हैं।"