ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पटना में प्रेमी ने शादी रचाकर प्रेमिका को सड़क पर छोड़ा, पुलिस ने...

पटना में प्रेमी ने शादी रचाकर प्रेमिका को सड़क पर छोड़ा, पुलिस ने कहा - इसका लवर छोड़कर भाग गया है

11-Nov-2019 02:09 PM

PATNA : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. पटना में एक प्रेमिका को उसके बॉयफ्रेंड ने ही बेवकूफ बना दिया. दरअसल यह मामला एक सबक है, क्योंकि इस घटना में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को झांसे में लेकर उसके साथ घर से फरार हो गया. उनका इश्क़ इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने और मरने की कसम खा ली. सात जन्म तक साथ देने की बात कहकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ सात फेरे भी ले लिए, लेकिन फिर उसे घर पर ले जाने के बजाये सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. 

news image


घटना पटना जिले के बाढ़ थाना इलाके की है. जहां काजीचक में लोगों ने बीच सड़क पर एक लड़की को रोते-बिखलते देखा. स्थानीय लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने घर से बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई थी. दोनों ने घर से भागने के बाद शादी भी रचा ली थी लेकिन बाढ़ आने के बाद उसके प्रेमी ने बाइक से उसे उतार दिया. उसके बाद शातिर प्रेमी मौके से भाग निकला. 


प्रेमिका सड़क पर घंटों बैठी रही. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बाढ़ थाना को दी. मामले की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची बाढ़ थाना की टीम लड़की को अपने साथ लेकर थाने गई. बाढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की अपना पता पुलिस को सही-सही नहीं बता रही है. उन्होंने बताया कि लड़की का लवर छोड़कर फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. लड़की से पूछताछ की जा रही है.