ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तीन बच्चे गंगा नदी में...

पटना में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तीन बच्चे गंगा नदी में डूबे; मौके पर मची अफरा-तफरी

25-Oct-2023 05:41 PM

By First Bihar

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन बच्चे गंगा में डूब गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। लापता बच्चों को नदी में तलाश करने के लिए एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर को लगाया गया है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर गांव स्थित गंगा घाट की है।


दरअसल, नवरात्रि के मौके पर मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार को माता की प्रतिमा का विसर्जन होना था लेकिन किसी कारण से प्रतिमा का विसर्जन नहीं हो सका था। बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए करीब दोपहर ढाई बजे व्यापुर गांव के बच्चे मूर्ति के साथ जयकारा लगाते हुए व्यापुर नदी की ओर बढ़ चले।


गंगा में मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो बच्चों ने अपना संतुलन खो दिया और नदी में जा गिरे। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। दोनों बच्चों को बचाने के लिए तीसरे बच्चे ने नदी में छलांग लगा दी लेकिन तीनों गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दानापुर के एएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश किया जा रहा है।