गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Sep-2020 09:50 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : पटना में पूजा का प्रसाद खा रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया, जिसमें मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई, वहां गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा खुसरूपुर थाना क्षेत्र के पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर लोदीपुर के पास स्थित गौरीशंकर होटल के पास हुई है. बताया जा रहा है कि होटल के पास सड़क किनारे खड़े होकर कुछ लोग पूजा का प्रसाद खा रहे थे. तभी तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित वाहन से सभी को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही 40 साल के बलराम सिंह की मौत हो गई. वहीं अंकित कुमार, मुकेश कुमार और नाटो कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए.
सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच धक्का मारने वाली स्विफ्ट डिजायर कार को लावारिश हालत में फोरलेन पर फतुहा स्थित एक लाइन होटल से बरामद किया है. बताया जाता है कि कार पटना से बख्तियारपुर की ओर जा रही थी.घटना के बाद चालक ने कार उसी लेन में वापस ले लिया और फरार हो गया. भागने के दौरान कार का एक टायर फट गया, जिसके बाद कार को होटल के पास लगाकर सभी चार लोग फरार हो गए. कार पर बंगाल का नम्बर प्लेट लगा हुआ है.