ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

पटना में पुलिस टीम पर हमला, तीन जवान घायल

10-Nov-2022 12:11 PM

PATNA : खबर पटना के मसौढ़ी प्रखंड की है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची धनरूआ पुलिस पर हमला हुआ है। हमले में पुलिस के तीन जवानों के घायल होने की सूचना है। मामला धनरूआ थाना के बडीहा गांव का है। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। हालांकि पुलिस ने समय रहते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 




घटना कल यानी बुधवार देर शाम की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि धनरूआ थाना के बडीहा गांव में शराब का कारोबार हो रहा है। पुलिस ने तुरंत वहां पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही गांववाले आग बबूला हो गए और उन्होंने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के चलाए गए ईंट-पत्थर से तीन पुलिस वाले घायल हो गए। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग पटना कंट्रोल रूम से मिली सूचना मिलने के बाद छापेमारी करने गई थी। इसी बीच दर्जनों ग्रामीण अचानक पुलिस के उपधनरूआ पुलिस बडीहा गांव में ईट-पत्थर से हमला बोल दिया। 




हमले के बाद थाना से एक दूसरी गाड़ी वहां पहुंची और पुलिस ने बोद्धु मांझी और बलवीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने पांच ग्रामीणों को पकड़ लिया था लेकिन तीन ग्रामीण फरार हो गए। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।