ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पटना में लॉकडाउन तोड़कर सड़कों पर निकलने से पहले जरुर पढ़ें यह खबर,...

पटना में लॉकडाउन तोड़कर सड़कों पर निकलने से पहले जरुर पढ़ें यह खबर, पुलिस ने ऐसी कर रखी है व्यवस्था

07-Apr-2020 12:41 PM

By ARYAN

PATNA : पूरा विश्व इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है. भारत में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया गया है. इस दौरान जरुरी की चीजों को छोड़कर सभी कुछ बंद कर दिया गया है. 


इसके बाद भी लोग पटना में लॉकडाउन तोड़कर सड़कों पर बाहर निकल जा रहे हैं. मंगलवार को भी हमारी टीम पटना के हड़ताली मोड पहुंची जहां आज पुलिस ने सुरक्षा टाइट कर रखी थी. भारी संख्या में पुलिस बल को आज हड़ताली मोड पर लगाया गया था. पुलिस वाले हर आने जाने वाले से पूछताछ कर रहे थे. उनमें से ज्यादातर लोगों का एक ही बहाना था कि वे अस्पताल जा रहे हैं. वहीं कुछ लोग दवा लाने जाने की बात कह रहे थे. 

इस दौरान पुलिस ने बेवजह बाहर आने जाने वाले लोगो से जुर्माना भी लिया. वहीं यातायात के नियम तोड़ने वालों का भी चालान काटा गया. बता दें कि पटना में कोरोना के चेन को तोड़न के लिए सरकार सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवा रही है. इसके कारण ही लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है पर कुछ लोग बहाने बनाकर सड़कों पर निकल जा रहे हैं. पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों को जब्त किया है और चालान भी काटा जा रहा है.