Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
02-Oct-2019 04:08 PM
By Pankaj Kumar
PATNA : बिहार में हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है. राजधानी पटना में जल जमाव से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जल जमाव के कारण सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई है. कई लोगों को चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
घटना पटना जिले के दानापुर इलाके की है. जहां लेखा नगर में जलजमाव से पीड़ित लोगों ने आज खगौल-दानापुर मेन रोड को जाम कर दिया. लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे लोगों ने पूरी तरह से सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने नाराज लोगों को समझाने का काम किया. जब लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया.