ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में कमिश्नर के घर चोरी, 4 चोर गिरफ्तार

पटना में कमिश्नर के घर चोरी, 4 चोर गिरफ्तार

03-Apr-2020 08:05 AM

PATNA : एक तरह पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. इससे बचने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया गया है. लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक है. पर ऐसे समय में भी चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

नया मामला बख्तियारपुर प्रखंड के नया माधोपुर की है, जहां मंगलवार की देर रात चोरों ने पुलिस कमिश्नर के घर चोरी कर ली. बताया जाता है कि  मंगलवार की रात नया टोला माधोपुर निवासी नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के घर में घुसकर चोरों ने हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.  इस घर में कमिश्नर की बूढ़ी मां अकेले रहती थी इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

 मामला सामने आने के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल सभी चोरों को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद सभी चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि मुंबई में पुलिस कमिश्नर के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नया टोला माधोपुर में चोरों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से एक चोर सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. सोनू के घर की तलाशी के दौरान पुलिस कमिश्नर के घर से चोरी किए गए कई सामान बरामद कर लिए गए हैं. वहीं पूछताछ के दौरान सोनू ने ही 3 युवकों का नाम बताया जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है.