ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका

Home / news / पटना में फिर शुरू होगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, गंगा नदी में क्रूज पार्टी का...

पटना में फिर शुरू होगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, गंगा नदी में क्रूज पार्टी का खुला ऑप्शन

17-Jul-2022 08:24 AM

PATNA : बिहारवासियों के लिए एक अच्छी खबर है. राजधानी पटना के गांधी घाट पर काफी दिनों से बंद पड़े गंगा विहार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट फिर शुरू होने जा रही है. अक्टूबर से पटना के गंगा नदी में क्रूज और फ्लोटिंग रेस्तरां का फिर से लोग आनंद उठा सकेंगे. इस क्रूज की मरम्मत का काम दोबारा शुरू कर दिया गया है. बिहार राज्य पर्यटन निगम ने एक एजेंसी को जिम्मेवारी सौंपी है, जिसे 90 दिनों के भीतर क्रूज को चालू करने को कहा गया है.


बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज ने बताया कि इसके मरम्मत का काम दोबारा से शुरू किया गया है और अक्टूबर से इसे दोबारा लोगों के लिए शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके टेंडर को सफल बनाने में देश के सभी देश के सभी तटीय शहरों और तटीय राज्यों के सभी प्रमुख शहरों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया था, जिसमें संध्या सम्राट कंस्ट्रक्शन एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड पटना का चयन किया गया है. 


बता दें कि जल पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से 2009 में एमवी गंगा विहार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की खरीदारी हुईं थी. लेकिन, तकनीकी खराबी आने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे साल 2017 से बंद कर दिया गया था. फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए कई बार टेंडर निकाली गई थी. अब इसके निर्माण के लिए कंपनी मिल गई है और काम भी शुरू कर दी गई है.