Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम
13-Jun-2022 02:23 PM
PATNA: बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया है। अभ्यर्थी सुबह से ही बेल्ट्रॉन भवन के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में बेल्ट्रॉन भवन पहुंचे अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। साल 2019 में आयोजित हुई परीक्षा के सफल अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर बेल्ट्रॉन भवन के पास जमा हुए थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा पास किए काफी समय बीत गया लेकिन अभी तक नियुक्ति नही हो सकी है। इसी को लेकर अभ्यर्थी नारेबाजी कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
बता दें कि बिहार के सरकारी कार्यालयों में डाटा ऑपरेटर के पदों पर बेलट्रॉन के माध्यम से अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाती है। परीक्षा पास करने के बाद भी ऐसे करीब तीन हजार अभ्यर्थी हैं जिनका अबतक नियोजन नहीं हो सका है। परीक्षा पास किए लंबा समय बीत चुका है लेकिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि जल्द से जल्द नियुक्ति का आश्वासन देकर तीन साल का समय बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं की गई है। सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।