केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
12-Mar-2020 10:45 AM
PATNA : यूपी में कोरोना ने दस्तक दे दी है. यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस सामने आया है. जिसकी पुष्टि हो गई है. बताया जा रहा है कि कनाडा के रहने वाले पति-पत्नी अपने एक रिश्तेदार से मिलने लखनऊ आए थे. जिसमें से महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है. वहीं महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. जिसके बाद महिला को आइशोलेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया है.
इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है. बिहार की राजधानी पटना में कोरोना से पीड़ित चार संदिग्ध मिले हैं. पटना के पीएमसीएच और एनएमसीएच में कोरोना वायरस के दो-दो संदिग्ध भर्ती हुए है.
पीएमसीएच में भर्ती कराया गया एक संदिग्ध औरंगाबाद और दूसरा समस्तीपुर का है. वहीं एनएमसीएच में एक महिला को भर्ती कराया गया है जो राजस्थान के ब्रम्ह स्थान मंदिर से लौट कर आई है. वहीं एक दिल्ली से लौट कर आए युवक को भी भर्ती कराया गया है. सभी के जांच के नमूने आरएमआरआई भेजे गए है.