ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

नगर निगम ने पहले पटना को डुबोया, अब फायर सेफ्टी टैक्स वसूलने की तैयारी

नगर निगम ने पहले पटना को डुबोया, अब फायर सेफ्टी टैक्स वसूलने की तैयारी

07-Nov-2019 09:15 AM

PATNA : पटना नगर निगम अब होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ फायर टैक्स वसूलने की तैयारी में है। जी हां, निगम बोर्ड की अगली बैठक में फायर टैक्स से जुड़ा प्रस्ताव पास किया जा सकता है। पटना नगर निगम क्षेत्र के अंदर आने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर अगले साल अप्रैल महीने से होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ फायर टैक्स लगाने की तैयारी है। 


फायर टैक्स वसूलने का यह प्लान उसी पटना नगर निगम ने बनाया है जिसने अपने सुस्ती से पटना वासियों को डूबने पर मजबूर कर दिया था। आफत की बारिश के बीच पटना डूबता रहा और नगर निगम हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा लेकिन अब निगम की नींद टूटी है और इस बात पर पूरा फोकस किया जा रहा है कैसे कमाई बढ़ाई जाए। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ फायर टैक्स लगाए जाने से निगम को लगभग ढाई करोड़ रुपये का फायदा पहुंचने का अनुमान है। 

फायर टैक्स लगाने से संबंधित प्रस्ताव निगम बोर्ड की अगली बैठक में पास हो सकता है। आगामी 14 नवंबर को पटना नगर निगम बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। पिछली बैठक 20 अगस्त को हुई थी लेकिन उसके बाद पटना में आई जल त्रासदी ने निगम की हकीकत सबके सामने खोल दी थी। माना जा रहा है कि 14 नवंबर को होने वाली निगम बोर्ड की बैठक एक बार फिर से हंगामेदार होगी।