ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

पटना में नये SSP की पोस्टिंग होगी, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर के पुलिस कप्तान का तबादला, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पटना में नये SSP की पोस्टिंग होगी, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर के पुलिस कप्तान का तबादला, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

23-Dec-2022 07:48 PM

PATNA: राजधानी पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो की विदाई होगी. राज्य सरकार ने पटना के एसएसपी को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है. पटना ही नहीं बल्कि मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया के एसएसपी की भी विदाई होगी. राज्य सरकार ने ये बडा फैसला ले लिया है.


राज्य सरकार का बड़ा फैसला

दरअसल राज्य सरकार ने आज आईपीएस अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 2009 बैच के आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन देने का आदेश जारी कर दिया है. लिहाजा एसएसपी औऱ एसपी रैंक के अधिकारियों को डीआईजी बना दिया गया है. इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2023 से प्रमोशन देने का फैसला लिया गया है.


राज्य सरकार ने जिन अधिकारियों को एसएसपी या एसपी से डीआईजी बनाने का आदेश जारी किया है उनमें पटना के एसएसपी के मानवजीत सिंह ढिल्लो, मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत, भागलपुर के एसएसपी बाबूराम, गया की एसएसपी हरप्रीत कौर के अलावा आईपीएस नवीनचंद्र झा, मो. अब्दुल्ला, विनोद कुमार शामिल हैं. 


31 दिसंबर से पहले नये एसएसपी की तैनाती होगी

राज्य सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि इऩ अधिकारियों को 1 जनवरी 2023 के प्रभाव से प्रमोशन दिया जायेगा. यानि पटना ही नहीं बल्कि मुजफ्फरपुर, गया औऱ भागलपुर जैसे जिलों में अगले एक सप्ताह के अंदर नये एसएसपी की तैनाती की जायेगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक पटना के एसएसपी पद को लेकर दो नामों की चर्चा है लेकिन यहां नये डीजीपी आर. एस. भट्टी की पसंद से ही एसएसपी की तैनाती की जायेगी.