अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
15-Aug-2021 07:24 AM
By Badal
PATNA : पटना में बीती रात एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। 33 हजार वोल्ट के तार से टकराने के कारण नाव दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में तकरीबन एक दर्जन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक फतुहा नदी थाना इलाके के कच्ची दरगाह घाट के पास यह हादसा हुआ। शनिवार की देर रात गंगा में रुस्तमपुर के लिए जा रही नाव बिजली के हाई वोल्टेज तार से टकरा गई जिसके बाद नाव पर भगदड़ मच गई।
इससे दुर्घटना में तकरीबन दो दर्जन लोग करंट के झटके से जख्मी हुए हैं जबकि कई लोग ऐसे हैं जो अपनी जान बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए। घटना के बाद तकरीबन एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। गंगा नदी उफान पर है लिहाजा लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद आनन-फानन में भाई लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना सिटी के एसडीओ फतुहा के डीएसपी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे और पीड़ितों से अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की गई आधिकारिक तौर पर इस घटना में 23 लोगों के झुलसने की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि नाव पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे। गंगा का जलस्तर ऊपर होने के कारण नाम बिल्ली के 33 हजार वोल्ट के तार में टकरा गई जिसके कारण यह हादसा हुआ।
करंट का झटका लगते ही नाव पर बैठे कई लोग जहां झुलस गए वहीं कई लोग अपनी जान बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए। रात का वक्त होने के कारण नाव हादसे में कितने लोग गंगा नदी में कूदे इस बात की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि तकरीबन 15 से 20 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है हालांकि रुस्तमपुर गांव के मुन्ना राय के डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। नाव हादसे में लापता लोगों के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।