बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
03-May-2020 08:20 AM
PATNA : पटना जिला को रेड जोन मान लिया गया है। इसलिए रेडजोन के तमाम नियम लागू होंगे। चार मई से होने वाले लॉकडाउन में कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की नयी व्यवस्था लागू नहीं होगी। वहीं कंटेनमेंट जोन के बाहर रेड जोन में कुछ छूट मिलेगी।
पटना के 15 कंटेनमेंट जोन के अंदर और बाहर पटना जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कंटेनमेंट जोन में रहने वालों को अब घर से निकलने की पूरी तरह मनाही होगी। उन्हें जो भी समान चाहिए वो जिला प्रशासन उपलब्ध करवाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा फलों, सब्जियों और अन्य जरूरी समानों को होम डिलिवरी करायी जाएगी। किसी भी तरह की दुकान कंटेनमेंट जोन के अंदर नहीं खुलेगी। यहां तक कि कंटेनमेंट जोन के सामने से रिक्शा, टैक्सी और बस आदि भी नहीं चलेगी।
पटना का खाजपुरा, पटेल नगर, राजाबाजार, मछली गली, रूपसपुर, शेखपुरा, दुर्गा आश्रम गली, न्यू पाटलीपुत्र कॉलोनी, नौबतपुर, पालीगंज, परसा सुल्तानंगज, बीपीएससी ऑफिस के पीछे, फुलवारीशरीफ बिरला कॉलोनी, खगौल रोड, फुलवारीशरीफ, बख्तियारपुर, राजाबाजार मंशापुरी कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं।
वहीं कंटेनमेंट जोन के बाहर रेड जोन की बात करें तो वहां क्या व्यवस्था रहेगी इसके बारे में भी जान लीजिए। इस जोन में सभी तरह की गतिविधियां बंद रहेंगी। वैसे लोग अंदर-बाहर आ जा सकते हैं जिन्हें अनुमति दी गयी हो। आवश्यक वस्तु जैसे दवा, मेडिकल उपरकरण के बनाने और सप्लाई की अनुमति रहेगी। आईटी हार्डवेयर और जूट उद्योग से जुड़े समान बनाने की अनुमति रहेगी। कंस्ट्रक्शन कार्य हो सकता है लेकिन मजदूरों को वहीं रहना होगा।
इस जोन में आवश्यक वस्तुओं के सामान मुहल्लों या अन्य जगहों पर खुले रहेंगे। प्राइवेट ऑफिस खुले रहेंगे। लेकिन 33 फीसदी लोग ही उपस्थित रहेंगे। सरकारी कार्यालय इमरजेंसी, स्वास्थ्य,सफाई और सिक्यूरिटी सर्विस जारी रहेंगे।
वहीं पटना के ग्रामीण इलाकों की बात करें तो सभी इंडस्ट्रियल और कंस्ट्रक्शन गतिविधियां जारी रहेंगी। सभी दुकाने खुली रहेंगी। केवल शॉपिग मॉल बंद रहेंगे। कृषि कार्य,पशुपालन और पौधारोपण का कार्य जारी रहेगा। पब्लिक की जरूरत के सामान , कुरियर और पोस्टल सर्विस जारी रहेगी। सभी मीडिया काम करती रहेगी।