Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
10-Oct-2021 10:24 AM
By Badal
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची SDRF की टीम शव के तलाश में जुट गई है. इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.
घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट हुई. बताया जा रहा है कि नदी में नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दर बाग के रहने वाला मंजीत कुमार के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि मंजीत दो दोस्तों के साथ कंगन घाट पर गंगा स्नान कर रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया. पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन कंगन घाट पर पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है.
फ़िलहाल पुलिस SDRF टीम की मदद से शव की तलाश करने में जुटी है. वही गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा रहने के कारण शव की तालाश करने में काफी दिक्क़तें आ रही है.