ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पटना में गांधी सेतु के पास डूबी नाव, राशन लेकर आ रही एक...

पटना में गांधी सेतु के पास डूबी नाव, राशन लेकर आ रही एक महिला की मौत

18-Apr-2020 04:27 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा नाव हादसा हुआ है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. इस नाव पर करीब 10 से 12 की संख्या में लोग सवार थे. जो राशन का सामान लेकर पटना के गाय घाट की तरफ आ रहे थे. दौरान गांधी सेतु के पाया से नाव टकराकर डूब गई. कुछ लोग गंगा नदी से तैरकर बाहर निकल गए, लेकिन एक महिला की मौत हो गई.


घटना पटना सिटी इलाके के आलमगंज थाना की है. जहां गांधी सेतु के पाया नंबर 44 के पास यह बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि सोनपुर के सबलपुर से पटना आ रही नाव गंगा में डूब गई है. इस घटना में एक महिला की मौत हुई है. नदी में डूबने से जिस महिला की मौत हुई है, उसकी पहचान पिंकी देवी के रूप में हुई है. इस नाव पर करीब 10 से 12 की संख्या में लोग सवार थे. हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और आलमगंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची हुई है.


एसडीआरएफ इंस्पेक्टर की अगुआई में टीम ने रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन की शुरूआत की. एसडीआरएफ की शुरूआती जांच में कुछ बातें सामने आई है. कमांडेंट कृष्ण कुमार झा के अनुसार सोनपुर के सबलपुर गांव से नाव पर 10-12 की संख्या में लोग सवार हुए थे. इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थे. पिलर से टकराने की वजह से ही यह हादसा हो गया. इस कारण नाव पर सवार सारे लोग नदी में डूबने लगे. कुछ लोग तैराकी जानते थे तो वो खुद बाहर निकल गए.