ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना में सुबह सवेरे मूसलाधार बारिश, बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश...

पटना में सुबह सवेरे मूसलाधार बारिश, बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

13-Aug-2021 07:06 AM

PATNA : शुक्रवार को राजधानी पटना में सुबह सवेरे मूसलाधार बारिश हो रही है. मानसून के असर से पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट घोषित किया है. अगले 24 घंटे में मौसम की स्थिति को देखते हुए पटना, कटिहार, पूर्णिया, शिवहर, दरभंगा सहित 12 जिले में अलर्ट किया गया है.


मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की ट्रफ-लाइन इन दिनों अमृतसर, पटियाला, बरेली, बिहार से होते हुए अरुणाचल प्रदेश की ओर बढ़ रही है. जिसके कारण भारी बारिश हो रही है. वहीं दूसरी ओर बिहार के उत्तर-दक्षिण और समीपवर्ती इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड पर बने होने के साथ समुद्र तल से ओडिशा के रास्ते पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है. इसलिए सीमांचल के इलाकों में भी बारिश हो रही है. 


मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट अगले 24 घंटों के लिए जारी किया है. बिहार के अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण के कई स्थानों पर भारी बारिश, वज्रपात, मेघ गर्जन का पूर्वानुमान है. 


जानकारी मिली है कि कटिहार, अररिया, किशनगंज एवं पूर्णिया में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. जबकि अन्य जिले में गरज के साथ बारिश के आसार है. इस दौरान ठनका गिरने की संभावना है.