ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

पटना में मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा के प्रमुख घाटों पर 22 मजिस्ट्रेट तैनात, कानून हाथ में लिया तो केस होगा दर्ज

17-Feb-2021 09:15 AM

PATNA : पटना में मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा के प्रमुख घाटों पर 22 मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने बुधवार की शाम तक हर हाल में पूजा समितियों को मूर्ति विसर्जित करने का निर्देश दिया है.

पटना के  लॉ कॉलेज घाट, बांस घाट, भद्र घाट, दीघा पाटी पुल घाट, खजेकलां घाट, पत्थर घाट, मंगल तालाब घाट, दमराही घाट, पुनपुन घाट समेत अन्य दूसरे घाटों पर मजिस्ट्रेट  की तैनाती की गई है. हालांकि इस बार गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाई गई है. वहीं मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा के किनारे ही कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं,  जहां समिति के लोग विसर्जन कर सकते हैं. 

वैसे तो पटना के सभी गंगा घाटों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है, लेकन वैसी जगहों पर पुलिस अलर्ट रहेगी जहां अधिक संख्या में मूर्ति विसर्जन होता है. ऐसे घाटों पर सुबह से ही जवानों की ड्यूटी लगा दी गयी है. इसके साथ ही सभी  डीएसपी और थानेदारों को अपने इलाके में अलर्ट रहने को कहा गया है. थानेदारों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने इलाके के सभी पूजा पंडालों के सदस्यों से बात कर सही समय पर मूर्ति विसर्जन करने को कहें. मूर्ति विसर्जन के दौरान अगर किसी ने कानून को हाथ में लिया तो उसपर केस दर्ज किया जायेगा.