BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
18-Oct-2021 09:10 AM
PATNA : दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन कर शराब पार्टी करने वाले लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है. पूरा मामला राजीव नगर से सामने आया है. राजीव नगर इलाके में मिथिला मैरिज हॉल में शराब पार्टी के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने शराब पार्टी और लिट्टी चोखा की दावत के दौरान एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पांच अन्य फरार होने में सफल रहे हैं.
पुलिस ने मिथिला मैरिज हॉल से 3 बोतल शराब भी बरामद की है. राजीव नगर के थानेदार सरोज कुमार के मुताबिक, जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम प्रेम सागर है और वह स्थानीय दुर्गा पूजा समिति का सदस्य है. जो लोग शराब पार्टी में शामिल थे और फरार होने में सफल रहे, उनकी पहचान राकेश कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, चंद्रशेखर कुमार, राकेश कुमार और रंजीत कुमार के तौर पर की गई है. यह सभी राजीव नगर के ही रहने वाले हैं और पूजा समिति के सदस्य हैं.
इस मामले में राकेश कुमार सिंह ने अपनी सफाई दी है. उनका कहना है कि वह शराब पार्टी के दौरान मौजूद नहीं थे. इस बार वह दुर्गा पूजा में भी शामिल नहीं हुए क्योंकि उनके माता-पिता की मौत कोरोना से हो गई थी. दरअसल पुलिस को किसी ने सूचना दी कि मैरिज हॉल में हंगामा हो रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां शराब पार्टी का आयोजन देखकर दंग रह गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेम सागर को गिरफ्तार किया है. अब उसे जेल भेज दिया गया है.