गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
09-Sep-2020 08:34 AM
PATNA : कहते हैं किसी भी एग्जाम में फेल होने का मतलब यह कतई नहीं होता कि आप जिंदगी की परीक्षा में फेल कर गए हैं. आपके आगे बहुत सारे और भी रास्ते हैं. लेकिन कई बार यह स्टूडेंट समझ नहीं पाते और अपनी जान दे देते हैं.
एक ऐसा ही मामला पटना के कदमकुआं से सामने आया है, जहां भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के खूटवां गांव का रहने वाला अमित मेडिकल की तैयारी कर रहा था, लेकिन जब उसे लगा कि वह परीक्षा में पास नहीं हो पाएगा तो उसने सुसाइड कर लिया.
अमित चार साल से कदमकुआं के काजीपुर मुहल्ले में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था. दो दिन बाद उसकी परीक्षा थी. उसका एक भाई पीएमसीएच में डॉक्टर हैं. मंगलवार की सुबह 7.30 बजे उसने अपने भाई से फोन पर बात की और कहा कि परीक्षा की तैयारी सही तरिके से नहीं हो पाई है. लेकिन भाई ने उसे समझाया और कहा कि जाकर परीक्षा दे दे. उसके कुछ ही देर बाद उसने सुसाइड कर लिया.
. इसकी जानकारी तब हुई जब बगल में ही रहने वाला एक लड़का उसके घर पैसा चेंज कराने गया. उसने देखा कि वह छत की कुंडी में लटका है. उसने इसकी जानकारी पुलिस औऱ परिजनों को दी. छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें उसने लिखा कि या तो मैं नासमझ हूं जो दुनिया को समझ नहीं पाया, या तो दुनिया ने मुझे नहीं समझा. माता-पिता मुझे माफ करना. अपने दो बेटों के साथ आपलोग जिंदगी जी लेना. मैं अपनी मर्जी से ऐसा कर रहा हूं. इसके लिए किसी को दोषी नहीं माना जाये. खबर के मुताबिक उसने यह भी लिखा कि मैं सुसाइड क्यों कर रहा हूं उनसे पूछ लीजियेगा, जिनसे मैंने फोन से बात की है. उसने अपने भाई के अलावा और किससे बात की है, इसके लिए पुलिस उसके मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवायेगी और जांच करेगी.
बताया जा रहा है कि अमित तीन भाई था. उसका एक भाई पीएमसीएच में डॉक्टर है. दूसरा भी सरकारी नौकरी करता है. घरवाले चाहते थे कि अमित भी सरकारी नौकरी करे.