गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
13-Aug-2020 09:58 AM
PATNA : घरेलू विवाद से परेशान मेडिकल की छात्रा ने पुनपुन नदी में ब्रिज से छलांग लगा दी. मरने से पहले छात्रा ने घर में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था और इसके साथ ही नदी में कूदने से पहले परिजनों के मोबाइल पर मैसेज भी किया था.
मामला पटना के मसौढ़ी का है. बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात मसौढ़ी की रहने वाली एक मेडिकल की स्टूडेंट ने पुनपुन नदी के ब्रिज से छलांग लगा दी. बुधवार की देर शाम तक पुलिस गोताखोर की मदद से शव की तलाश करते रही पर छात्रा का कोई पता नहीं चल सका.
बताया जा रहा है कि मसौढ़ी की रहने वाली लड़की मंगलवार की देर रात स्कूटी से पुनपुन ब्रिज पर पहुंची औऱ अपने घर एख मैसेज किया और मोबाइल को स्कूटी के डिक्की में रखकर नदी में छलांग लगा दी. बुधवार की सुबह लोगों की नजर जब लावारिस हालत में पड़े स्कूटी पर पड़ी तो पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस स्कूटी को थाने ले गई और परिजनों को फोन किया. पुलिस ने युवती के घर से भी सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने घरेलू उपेक्षा की बात कही है. पुलिस ने बताया कि युवती मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी और कुछ महीनों से घर में ही रह रही थी.