ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / पटना में मंत्री सम्राट चौधरी के घर को पुलिस मित्रों ने घेरा, मानदेय...

पटना में मंत्री सम्राट चौधरी के घर को पुलिस मित्रों ने घेरा, मानदेय बढ़ाने और पर्मानेंट नौकरी की मांग

31-Jan-2022 09:53 AM

PATNA : स्थाई सेवा बहाल करने और मानदेय बढ़ाने को लेकर ग्राम रक्षा दल के लोगों ने आज पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के घर का घेराव कर दिया. सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिला पहुंचे हैं. महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी उनकी गोद में हैं. कई वर्षों से वेतनमान और नौकरी स्थाई करने की मांग कर रहे ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र कर्मियों ने मंत्री के निजी आवास को घेर लिया.


पुलिस मित्रों ने प्रतिबंधित इलाके में जमकर हंगामा किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकेने की कोशिश की तो वह जमीन पर लेट गये. बैनर, लाठी, पेट्रोल, डीजल, टायर के साथ प्रदर्शनकारियों ने मंत्री आवास के बाहर हंगामा किया. ग्राम रक्षा दल के कर्माचारियों ने कहा कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वे यहां से नहीं जाएंगे. उनका कहना है कि अब तक सिर्फ आश्वासन मिल रहा है.


बता दें कि आज सुबह ही बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के लोग पंचायत मंत्री के आवास कौटिल्य नगर पहुंचे थे. लेकिन उन्हें वहां से हटा दिया गया. पुलिस ने कहा कि यह प्रतिबंधित एरिया है. यहां धारा 144 लागू रहती है. पुलिस के मना करने के बावजूद वह डटे हुए हैं. वहां महिला पुलिस को भी बुलाया जा रहा है क्योंकि बड़ी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंची हैं. दरअसल, बीते दिनों भाजपा कार्यालय के बाहर भी ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया था. हालांकि पुलिस बल का प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया गया था.


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि कई वर्षों से सिर्फ वर्दी-पेटी, टॉर्च के सहारे नौकरी करते आ रहे हैं. क्या हमारे बाल-बच्चे और परिवार नहीं हैं. आखिर सरकार क्यों दोहरी नीति अपना रही है. कब तक हम मुफ्त में सेवा देते रहेंगे. हम चुप नहीं बैठेंगे. आज आर या पार होकर रहेगा. सरकार हमें गोली मरवा दे या नौकरी स्थाई करे, वेतनमान दे, नहीं तो हम आत्मदाह करने पर भी मजबूर होंगे.