ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में मानसून की पहली बारिश, प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत

पटना में मानसून की पहली बारिश, प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत

24-Jun-2024 07:06 PM

By First Bihar

PATNA: भीषण गर्मी झेल रहे पटना के लोगों को आज राहत मिली है। पटना में सोमवार की शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी तूफान के बीच मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। 


मानसून की पहली बारीश से प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। पटना में लगातार पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। शाम होते ही पटना में तेज आंधी बारिश शुरू हो गयी।


मौसम विभाग ने पटना में तेज आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात, वर्षा के साथ तेज हवा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने की संभावना है। इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतिक्षा करे।