छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
14-Feb-2022 03:57 PM
PATNA : बिहार के राजधानी पटना में अब ज्यादातर हिस्सों में जमीन, मकान, फ्लैट आदि का निबंधन बिना सर्किल रेट बढ़े ही महंगा होने वाला है. इस संबंध में पटना जिला निबंधन कार्यालय ने निबंधन विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है. इस प्रस्ताव में सड़कों को प्रोमोट किया गया है. इसके मुताबिक अब 20 फुट के बदले 15 फुट से अधिक चौड़ी सड़कों को मेन रोड या मुख्य सड़क और 25 फुट से अधिक चौड़ी सड़क को प्रधान सड़क के रूप में अधिसूचित करने की बात है. और जिन सड़कों को मुख्य सड़क से प्रधान सड़क के रूप में अधिसूचित किया जायेगा. उसके किनारे की जमीन का सर्किल रेट 10 लाख तक बढ़ सकता हैं.
अभी के समय में मुख्य सड़क का सर्किल रेट 16 लाख और प्रधान सड़क का सर्किल रेट 26 लाख रुपये है. सर्किल रेट के अनुसार ही निबंधन शुल्क लगता है. इसलिए निबंधन शुल्क महंगा हो जायेगा. जानकारी के मुताबिक गोला रोड बोरिंग रोड से पाटलिपुत्र की ओर जाने वाली सड़क सहित कई अन्य सड़कों को जल्द ही प्रधान सड़क माना जायेगा. बता दें फिलहाल पटना की ज्यादातर सड़कें ब्रांच रोड के रूप में हैं.
जानकारी के अनुसार निबंधन विभाग जिला निबंधन ऑफिस के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपना रहा है. अब इस प्रस्ताव को अगर अधिसूचित कर नगर विकास विभाग जिला निबंधन कार्यालय को भेजता है तो यह लागू हो जायेगा. आशंका है कि उनका प्रस्ताव फरवरी के अंत तक या फिर मार्च पहले सप्ताह से जिले में लागू हो जायेगा. इसके बाद से पटना सिटी का क्षेत्र छोड़ शहर की ज्यादातर सड़के मुख्य सड़क या मेन रोड मानी जाने लगेंगी.