केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
08-Mar-2020 08:12 AM
PATNA : बिहार राज्य परिवहन निगम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लड़कियों और महिलाओं को तोहफा दिया है. पटना में महिलाओं और लड़कियों को फ्री में बस सेवा देने का निर्णय लिया गया है. बिहार के परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने इसकी घोषणा की है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं को सिटी बस में किराया नहीं देना होगा.
बिहार राज्य परिवहन विभाग ने एलान किया है कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं को बस में सफर करने के लिए पैसे नहीं देने होंगे. महिला सम्मान को लेकर सरकार ने ये बड़ी पहल की है. घोषणा के मुताबिक आठ मार्च को पूरे दिन महिलाएं सिटी बसों से कही भी बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. महिलाएं किसी भी रुट में महिलाओं से पैसा नहीं लिया जायेगा. महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक बड़ा पहल माना जा रहा है.
वहीं पिछले साल परिवहन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को तोहफे के तौर पर मंथली पास की शुरुआत की थी और महिलाओं को 600 रुपये की जगह 550 रुपये में ही पास बनवाने की एलान किया था. इससे पहले भी महिला सशक्तिकण के लिए बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने महिला स्पेशल बसों की भी शुरूआत की थी. बता दें कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की AAP सरकार महिलाओं को DTDC की बसों में सालों भर मुफ्त यात्रा करवाती हैं. वहीं राजस्थान सरकार हर साल महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बसों में मुफ्त सैर करवाती है.