हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
12-Jan-2022 07:50 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : पटना के सिटी इलाके में रहने वाली एक महिला दारोगा ने खुदकुशी कर ली. 2018 बैच की महिला दारोगा प्रीति शर्मा में अधिक मात्रा में दवा का सेवन किया और उसके बाद प्रीति की तबीयत बिगड़ गई. उसके बाद परिवार वाले जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दारोगा प्रीति शर्मा बेगूसराय जिले के बरौनी थाना में तैनात थी. हैरत की बात यह है कि दारोगा के पति ने भी पिछले दिनों सुसाइड कर लिया था.
दरोगा प्रीति शर्मा की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है. चौक थाने की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है थानाध्यक्ष के मुताबिक परिवार वाले फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन यह बात सही है कि दारोगा प्रीति शर्मा ने अधिक मात्रा में दवाओं का सेवन किया जिसकी वजह से तबीयत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गई. आपको बता दें कि दरोगा प्रीति शर्मा में लव मैरिज किया था. झारखंड के रहने वाले और रोशन सागर से उसने शादी की थी. लेकिन बाद में दोनों के बीच संबंध खराब हो गए.
बीते साल 9 दिसंबर को रोशन सागर ने खुदकुशी कर ली थी. रोशन सागर झारखंड के बोकारो जिले के चास का रहने वाला था वह पटना के अमर अपार्टमेंट में फ्लैट ले कर रहा था. 9 दिसंबर को उसने खुदकुशी कर ली. प्रीति का पति रोशन एक शू के शोरूम में काम करता था. हालांकि उसकी मौत के बाद कोई सुसाइड नोट कमरे के अंदर नहीं मिला था. लेकिन मोबाइल फोन से या जानकारी निकलकर आई थी कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. पहले पति की मौत और अब उसके बाद दरोगा पत्नी ने भी सुसाइड कर लिया है और यह मामला बिल्कुल रहस्य बना हुआ है.