ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

आफत आने में बाद जागी सरकार, पटना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

आफत आने में बाद जागी सरकार, पटना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

28-Sep-2019 01:51 PM

PATNA : राजधानी पटना जब डूबने लगी तो सरकार की नींद टूटी है। मुख्यमंत्री आनन-फानन में अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे तो पटना जिला प्रशासन भी हरकत में आया है। 

बारिश से डूबते पटना का हाल देखकर जिला प्रशासन ने अब हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एसडीआरएफ के साथ-साथ कदमकुंआ, पत्रकार नगर, कंकड़बाग और पटना सिटी इलाके के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अगर आप बारिश के बीच कोई मदद चाहते हैं तो इन तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। कदमकुआं हेल्पलाइन नंबर 8210286544, 9431295882, एसडीआरएफ अधिकारी का नंबर 9801598289, पत्रकारनगर अधिकारी का नंबर 7992297183, एनडीआरएफ अधिकारी का नंबर 9973910810, कंकड़बाग का नंबर 6203674823, एसडीआरएफ अधिकारी का नंबर 8541908006, पटना सिटी के लिए 7903331869, 8340582547.

पटना जिला प्रशासन ने राजेंद्र नगर अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। कंकड़बाग इलाके में भी विशेष अधिकारी की तैनाती की गई है। एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखते हुए निर्देश दिया गया है कि मुसीबत में फंसे किसी भी जरूरतमंद को मदद पहुंचाई जाए। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही जारी कर रखा था कि 28 सितंबर को पटना में भारी बारिश होगी बावजूद इसके जिला प्रशासन की नींद नहीं टूटी।