रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
07-Jan-2020 07:14 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पटना पुलिस को चर्चित गैंगरेप मामले में एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पटना पुलिस हाथ-पैर मार रही है. मिली जानकारी के मुताबिक पटना के कई इलाकों में आरोपियों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि हाजीपुर में भी पुलिस खोजबीन कर रही है.
वारदात पटना के एसके पुरी थाना इलाके की है. जहां बोरिंग रोड स्थित जीबी मॉल के एक रेस्टोरेंट से कुछ रईसजादों ने लड़की को हथियार के दम पर उठाया और फिर उसे कहीं और ले जाकर गैंगरेप किया. महिला थाना में मामला आने के बाद इस बड़े वारदात का खुलासा हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक कई रईसजादों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. जिनके पीछे अब पटना पुलिस लगी हुई है. एक शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. मगर बताया जा रहा है कि एक दरिंदे को दबोचा गया है.
पूरी वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है. लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है. चर्चा है कि लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले बड़ा रसूख रखते हैं इसलिए मामले को मैनेज करने का प्रयास भी किया जा रहा है. यह भी जानकारी निकल कर सामने आई है कि आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया है. पीड़िता 19 साल की बीबीए की स्टूडेंट है. रसूखदार संदीप मुखिया विधायक अनंत सिंह का खासमखास है. जो इस कांड का मुख्य आरोपी है. संदीप मुखिया के साथ विनायक सिंह ने मिलकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया. वहीं पीड़िता ने ये दावा किया है कि संदीप मुखिया पहले भी कई लड़कियों के साथ रेप कर चुका है. फिलहाल पटना पुलिस तलाश में जुटी हुई है.