Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
23-Jan-2021 01:03 PM
PATNA : पटना में बिहार सरकार के अधिकारी सब्जी बेच रहे हैं और सब्जी खरीदने के लिए खरीदारों की लंबी लाइन लग रही है. सब्जी उगाने वाले किसानों को इसका डायरेक्ट फायदा मिल रहा है. एक तो उन्हें वाजिब दाम मिल रहा है और दूसरा यहा है कि पैसे भी सब्जी बेचे जाने के अगले दिन ही मिल जा रहे हैं.
बता दें कि पटना स्थित सचिवालय में हर सोमवार और शुक्रवार को जैविक खाद से तैयार सब्जियां बेची जाती है. यहां कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी दुकानदार की भूमिका में होते हैं. किसानों से सब्जियां लेकर कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी खुद बेचते हैं. खास बात यह है कि जैविक खाद से तैयार सब्जियां दूसरे सब्जी से 50-60 फीसद अधिक दर पर बेची जा रही है.
इसके बाद भी राजधानी के लोग इसे पसंद कर रहे हैं. हर सोमवार और शुक्रवार को सब्जियां खरीदने के लिए खरीदार की लाइन लग रही है. अभी तक 10 क्विंटल से अधिक सब्जी बेची जा चुकी है, जिसमें मटर, ब्रोकली, बैगन, टमाटर, मूली, फूल व पत्तागोभी और मशरूम प्रमुख रुप से है. इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है. बेची गई सब्जी की राशि किसानों को अगले दिन ही दे दी जाती है. इस समय राज्य में 18,060 किसान जैविक सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं. इसकी बिक्री कृषि विभाग की बिहार स्टेट सीड एंड आर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी कर रही है.