ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

पटना में कृषि पदाधिकारी की मौत, भीषण रोड एक्सीडेंट में स्पॉट डेथ, घर में कोहराम

17-Feb-2021 01:34 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस रोड एक्सीडेंट में कृषि पदाधिकारी की मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही एग्रीकल्चर अफसर के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना राजधानी पटना के दानापुर इलाके की है, जहां पटना एम्स के आसपास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. एम्स में हुए इस रोड एक्सीडेंट में सरकारी अफसर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में कृषि पदाधिकारी की जान गई है. अधिकारी की पहचान गुड्‌डू कुमार गुंजन (36) के रूप में हुई है. उनकी पत्नी मोना कुमारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुसल्लहपुर हाट शाखा में कार्यरत हैं.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि गुड्‌डू कुमार गुंजन पटना बाइपास इलाके के विभूतिपुर में रहते थे. वैसे वे जहानाबाद के मूल निवासी थे. गुंजन सुबह ऑफिस के काम से औरंगाबाद के लिए निकले थे. एम्स आवासीय परिसर के पास इनकी कार अचानक डिवाइडर से टकराती हुई तेज गति के कारण उसपर चढ़ गई. सीने और सिर में भीषण चोट के कारण गुंजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसवाले मामले की छानबीन कर रहे हैं. यह हादसा आखिरकार हुआ, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस टीम ने घटना की जानकारी पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS पहुंचा दिया है. गुंजन के पिता आदित्य पासवान और अन्य परिजन AIIMS पहुंच चुके हैं. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.