ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / पटना में किन्नरों ने प्राइड परेड का किया आयोजन, कहा- हमें किन्नर, ट्रांसजेंडर...

पटना में किन्नरों ने प्राइड परेड का किया आयोजन, कहा- हमें किन्नर, ट्रांसजेंडर या गे कहो, कोई आपत्ति नहीं

15-Jul-2021 03:42 PM

PATNA : राजधानी पटना में दोस्ताना सफर एनजीओ के साथ मिलकर किन्नरों ने दानापुर स्थित गांधी हाईस्कूल में 'प्राइड परेड' का आयोजन किया. इस प्राइड परेड में पटना और इसके आसपास के इलाके में रहने वाले सैकड़ों किन्नरों ने हिस्सा लिया. परेड में पहुंची किन्नरों ने तख्तियों के साथ अपने आप को प्रतुत करते हुए यह कहा कि हमें किन्नर, ट्रांसजेंडर या गे कहो हमें आपत्ति नहीं है.


दानापुर में दोस्ताना सफर नाम की एनजीओ ट्रांसजेंडरों के लिए काम कर रही है. प्राइड परेड में शरीक होने वाले किन्नरों ने कहा कि उन्हें भी समाज में बराबर का हक़ मिलना चाहिए. लोग इन्हें भी हिन भावना से नहीं देखें बाकि पुरुष और महिलाओं की तरह ही इन्हें भी बराबर का सम्मान मिलना चाहिए. किन्नरों का कहना है कि उनके भी समाज में भारी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो काफी पढ़े-लिखे हैं. वे शिक्षित हैं और समाज की सेवा में लगे हुए हैं. 


news image


प्राइड परेड की प्रस्तुति के क्रम में किन्नरों ने ये भी मांग रखी कि समाज उन्हें समलैंगिक विवाह करने का अधिकार दे. ताकि वे भी अपना परिवार बसा सकें. उन्होंने कहा कि दो दिलों के बीच के प्यार वास्तव में कोई रंग, उम्र, सामाजिक स्थिति और लिंग नहीं जानता है. गौरतलब हो कि बिहार प्राइड परेड की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. इसे एलजीबीटी समुदाय के जीवन अधिकार के मुद्दों को लिया गया था.