ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / किन्नरों को रोजगार के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने...

किन्नरों को रोजगार के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की शुरुआत

30-Jun-2021 08:59 AM

PATNA : पटना में किन्नरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए गौरव गृह में अब व्यवसायिक ट्रेनिंग दी जाएगी. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इसकी शुरुआत की है. राजकीय कृत गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय खगौल परिसर में चलने वाले गौरव गृह में सिलाई, बुनाई, कंप्यूटर, नृत्य, संगीत सहित अन्य कई विधा में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है. 


डीएम ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में थर्ड जेंडर के प्रति असमानता की भावना को दूर करने, अन्य मानव की भांति सम्मान व गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए सरकारी सहयोग के तहत गौरव गृह का शुभारंभ किया गया है. इसका उद्देश्य व्यक्तित्व में रोजगार, हुनर, कौशल विकसित कर परंपरागत रोजगार से निजात दिलाना है, ताकि समाज में गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत कर सके. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अस्थायी तौर पर विद्यालय परिसर में संस्था की शुरुआत की गई है. स्थायी जगह मिलते ही संस्था को स्थानांतरित कर दिया जायेगा. 


वहीं, संस्था की संचालिका रेशमा प्रसाद ने कहा कि संस्था के माध्यम से थर्ड जेंडर को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे आर्थिक रूप से सशक्तता आएगी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में थर्ड जेंडर को टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें पर्याप्त संख्या में थर्ड जेंडर ने टीका लेने के बाद जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया.