Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
02-Oct-2019 05:30 PM
PATNA : आसमान से बरस रही आफत से मिली राहत के बाद पटना के लोगों को गंगा नदी ने भी राहत दी है। केंद्रीय जल आयोग ने जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक गंगा का जलस्तर पटना में और सोन, गंडक, बागमती और कोसी जैसी नदियों का जलस्तर कम हो रहा है हालांकि पुनपुन नदी के जलस्तर में अभी भी वृद्धि जारी है।
गंगा नदी का जलस्तर पटना में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। पटना के गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से 101 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं हालांकि इसमें कल सुबह तक 11 सेंटीमीटर की कमी होने की संभावना है। पटना के दीघा घाट में गंगा खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर, मुंगेर में खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर, भागलपुर में खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर, कहलगांव में खतरे के निशान से 123 सेंटीमीटर, साहिबगंज में खतरे के निशान से 126 सेंटीमीटर और फरक्का में खतरे के निशान से 210 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं।
पटना को अब भी पुनपुन नदी से ज्यादा खतरा है पुनपुन नदी का जलस्तर श्री पालपुर में खतरे के निशान से 283 सेंटीमीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया है कल सुबह तक इसमें 7 सेंटीमीटर की और वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि सोन नदी का जलस्तर भी नीचे गया है। सोन नदी मनेर में खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर है और इसके जलस्तर में कल सुबह तक 13 सेंटीमीटर की कमी होने की संभावना है।