Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
02-Oct-2019 12:37 PM
By Rahul Singh
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के कारण पटना में जलजमाव के कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी के मुख्य शहर से पानी को निकाल कर बाइपास के दक्षिणी इलाकों में पानी छोड़ा जा रहा है. इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने सड़क पर आगजनी कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
साउथ बाइपास के लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया. भारी संख्या में सड़क पर उतरे लोगों ने नंदलाल छपरा के पास पर आगजनी की. उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश निकाला. लोगों का कहना है कि शहर में जमा पानी उस इलाके में छोड़ा जा रहा है. जिसके कारण साउथ बाइपास में कमर भर पानी जमा हो गया है. लोगों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है.
मंगलवार को नाराज लोगों ने सीएम का भी किया था विरोध
मंगलवार देर शाम पटना के जलजमाव का जायजा लेने निकले सीएम नीतीश को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने कई जगहों पर सीएम का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सैदपुर संप हाउस के निरीक्षण के बाद रामपुर नहर की ओर जा रहे थे. तभी रास्ते में आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे. अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को समझा बुझाकर सीएम को वहां से निकाला. आक्रोशित लोग पटना में तबाही के लिए सरकार को जिम्मेवार बता रहे हैं.